फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Students created ruckus in Saket College

साकेत कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 12 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus in Saket College
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने शनिवार को हंगामा काटा। आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय के प्रवेशद्वार पर ताला जड़कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान महाविद्यालय के नियंता मंडल से छात्रों की बहस भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। मामले में महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कुछ छात्र प्रवेश प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

साकेत महाविद्यालय में वर्तमान में स्नातक वर्ग की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेने आए कई अभिभावकों के साथ नियंता मंडल के सदस्यों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, साथ ही विषय परिवर्तन की मांग पर भी महाविद्यालय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, इस बीच नियंता मंडल के सदस्यों के साथ छात्रों की कहासुनी भी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्रों को शांत कराया। बाद में महाविद्यालय के प्राचार्य नर्वदेश्वर पांडेय से मिले आश्वासन के बाद छात्र चले गए। छात्रनेता शेषनारायण पांडेय ने बताया कि प्रवेश ले रहे अभ्यर्थियों के विषय परिवर्तन को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रनेता व अभिभावक जब इस संबंध में सवाल करते हैं तो प्रवेश प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती है। छात्रनेता अनीश गुप्ता, सूर्यभान आजाद, इमरान हाशमी, सात्विक पांडेय, राहुल यादव, अजय मिश्र, अतुल शुक्ल बंटी, मोहित यादव, शिवांश मांझी, मयंक सिह आदि ने प्रवेश प्रक्रिया में तत्काल सुधार की मांग की है।

साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में नियमों के दायरे में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया हो रही है। विषय परिवर्तन का जो मुद्दा छात्रों ने उठाया है, वह तभी संभव है जब सीट फुल हो जाएं, उसके बाद ही विषय परिवर्तन संभव है। अभिभावकों के साथ अभद्रता की बात निराधार है। कुछ छात्रों द्वारा महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। महाविद्यालय में छात्र हितों को पूरा ध्यान रखा जाएगा। जो भी जायज मांगें हैं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed