फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   STF team picked up SP's district panchayat member

एसटीएफ की टीम ने सपा के जिला पंचायत सदस्य को उठाया

Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
STF team picked up SP's district panchayat member
अयोध्या। मसौधा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता मान सिंह को शुक्रवार दोपहर उनके कार्यालय से लखनऊ एसटीएफ की टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

देर शाम तक एसटीएफ और थाना पूराकलंदर की पुलिस जिला पंचायत सदस्य के घर की तलाशी लेने में जुटी थी। मामले में कार्रवाई के पीछे नकली नोट का कारोबार करने की बात बताई जा रही है।
सपा के टिकट से मसौधा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले मान सिंह निवासी सरियावां को शुक्रवार दोपहर सादे कपड़ों में दो वाहनों से आई पुलिस कर्मियों की टीम उठाकर ले गई।
विज्ञापन

इस दौरान वह गांव के बाहर बने अपने कार्यालय पर थे। इसकी जानकारी होने पर उनके परिवारीजनों व समर्थकों ने इसकी सूचना जिले के प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम को एटीएफ की टीम के साथ थाना पूराकलंदर की टीम उनके घर पहुंची और तलाशी लेनी शुरू कर दी। यह क्रम देर शाम तक जारी रहा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने नकली नोटों के बड़े कारोबार होने की सूचना पर यह कार्रवाई की है। फिलहाल इस संदर्भ में अभी जिले के अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं।

थाना पूराकलंदर प्रभारी विजय सेन सिंह ने बताया कि थाने के एसआई मनोज प्रजापति व विकास कुमार एक टीम लेकर जिला पंचायत सदस्य के गांव गए हैं।
उन्होंने एसटीएफ की टीम द्वारा कार्रवाई करने की बात भी कही। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने सपा नेता के ऊपर की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक कटुता में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed