फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Statue of Chief Minister Yogi Adityanath disappeared from the temple in mysterious condition

रहस्यमय स्थिति में मंदिर से गायब हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति

Mon, 26 Sep 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Statue of Chief Minister Yogi Adityanath disappeared from the temple in mysterious condition
अयोध्या-पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे के किनारे कल्याण भदरसा मजरे मौर्या ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित कल्याण भदरसा मजरे मोर्या का पुरवा में निर्मित योगी मंदिर से रविवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति संदिग्ध हालात में गायब हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गाड़ी से आए लोग मूर्ति उठा ले गए जबकि पुलिस का कहना है कि मूर्ति कहां गई, पता नहीं। मंदिर का निर्माण करने वाले प्रभाकर मौर्या भी लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने उक्त भूमि की पैमाइश भी की। कल्याण भदरसा मजरे मोर्या का पुरवा में योगी मंदिर का निर्माण स्थानीय निवासी व अपने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रचारक बताने वाले प्रभाकर मौर्या ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित योगी मंदिर से रविवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा रहस्मय तरीके से गायब हो गई। प्रभाकर मौर्या के चाचा रामनाथ मौर्या सहित आसपास के निवासियों व प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार दोपहर नीली बत्ती लगी हुई पुलिस की गाड़ियां आईं और मूर्ति को मंदिर से उठाकर अपने साथ ले गए।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर राजेश सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति कौन ले और कहां ले गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
कहा कि संभावना है कि प्रभाकर ही अपने साथ मूर्ति ले गया है, क्योंकि अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है, उसका मोबाइल भी बंद है। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
सोहावल तहसील की टीम ने राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में मंदिर स्थल के आसपास के भूखंड की पैमाइश की। जांच में सामने आया कि योगी मंदिर का एरिया करीब एक बिस्वा से कम है।
मंदिर से सटी सरकारी भूमि का रकबा गाटा संख्या 32 और 36 का क्षेत्रफल 4.082 हेक्टेयर, यानी 40 बीघा से अधिक है। बगल में गाटा संख्या 37 में स्थापित शनि देव मंदिर का रकबा कुल 34 एयर है।

तहसील की टीम का नेतृत्व कर रहे राजस्व निरीक्षक दयाराम वर्मा का कहना है कि जिस भूमि और क्षेत्रफल में श्रीयोगी मंदिर स्थापित किया गया है, वह जमीन आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के नाम से दर्ज है। तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed