फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   stampede, stepping CM Fleet

सीएम की फ्लीट निकलते ही मची भगदड़

Fri, 24 Feb 2017 11:03 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
stampede, stepping CM Fleet
शुक्रवार को गुलाबबाड़ी में मुख्यमंत्री के चुनावी जनसभा संबोधन के बाद सभास्थल के बाहर मची भगदड़, टूटे मेटल डिटेक्टर पर गिरकर चोटिल होते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सभास्थल पर उनकी फ्लीट आते वक्त भीड़ उनके वाहन तक पहुंच गई, जबकि जाते वक्त भगदड़ मच गई। भीड़ ने मेटल डिटेक्टर डोर तोड़ डाला। तमाम लोग एक-दूसरे पर गिर गए। इसमें कइयों को मामूली चोटें भी आईं। मुख्यमंत्री ने भी मंच पर अपने भाषण में पुलिस की कम तैनाती की बात कह सुरक्षा पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फैजाबाद शहर के गुलाबबाड़ी मैदान में शुक्रवार को जनसभा तय थी। यहां का मैदान छोटा होने से हेलीपैड करीब सौ मीटर दूर फॉर्ब्स इंटर कॉलेज मैदान में बना था। यहां हेलीकाप्टर ठीक साढ़े ग्यारह बजे उतरा। जहां से मुख्यमंत्री की फ्लीट सभास्थल पर रवाना हुई तो रास्ते में आ रही भीड़ से घिर गई।
विज्ञापन


लोग मुख्यमंत्री को देखने उमड़ने लगे। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को संभालते हुए मुख्यमंत्री को करीब पौने 12 बजे मंच तक पहुंचाया। बाद में मंच से सभास्थल तक पहुंचने में हुई दिक्कतों पर खुद मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया। कहा कि मेरी सुरक्षा में यहां काफी कम पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हालात विस्फोटक तब हुए, जब सभा समाप्त हुई। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को रस्सी बांधकर रोका और मुख्यमंत्री की फ्लीट को सकुशल फॉर्ब्स इंटर कॉलेज स्थित हेलीपैड तक पहुंचाया। मगर जैसे ही फ्लीट आगे निकली, सभास्थल से निकल रही भीड़ का हुजूम बेकाबू हो गया।

लोगों में हेलीकाप्टर देखने के लिए भागने की आपाधापी से भगदड़ मच गई। तमाम लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ में मुख्य गेट पर लगा मेटल डिटेक्टर टूट गया। इसमें भी दबकर कुछ को चोटें आईं। अस्पताल तक पहुंचने की स्थिति किसी की नहीं रही। भीड़ में दबे लोग उठकर कार्यकर्ताओं के सहारे वाहनों तक पहुंचे और गंतव्य को रवाना हो गए।  

एसपी सिटी ने माना, सुरक्षा में हुई चूक : सभास्थल व हेलीपैड दूर होने से दिक्कतें हुईं। मुख्यमंत्री की फ्लीट ले जाते समय रास्ते में आ रहे कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके वाहन तक पहुंच गई थी। यह सुरक्षा में चूक कही जा सकती है। कई वीवीआईपी की सभाएं व कार्यक्रम चल रहे हैं, इसलिए जरूरत के मुताबिक फोर्स भी उपलब्ध नहीं थी। वापसी में फ्लीट को सकुशल हेलीपैड तक पहुंचाया गया। भीड़ निकलते समय हुई भगदड़ में कोई नुकसान व हताहत नहीं हुआ है।  -उदय शंकर, एसपी सिटी

सीएम की सुरक्षा में चूक की होगी जांच : शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक के मामले में डीएम विवेक ने जांच का आदेश दिया है। शांति व्यवस्था में लगाए गए मजिस्ट्रेटों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहा कि सुरक्षा में चूक का मामला गंभीर है। पुलिस अफसरों के साथ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।

डीएम ने कहा कि जनसभा को लेकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था मानक के अनुरूप की गई थी। पुलिस बल की संख्या कम नहीं थी। उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ ही मजिस्ट्रेटों को लगाए जाने की बात कही। हालांकि उन्होंने कहा कि कई कार्यक्रम और महाशिवरात्रि थी।


उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी और रेजीडेंट मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसपी सुरक्षा से जांच करके शीघ्र रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। व्यवस्था में चूक के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed