फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SSP tests security arrangements for major temples

एसएसपी ने रामजन्मभूमि, कनक भवन समेत प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
SSP tests security arrangements for major temples
अयोध्या के कनक भवन मंदिर में सुरक्षा का जायजा लेते एसएसपी आशीष तिवारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। आगामी त्योहार व आतंकी हमले के इनपुट को लेकर शुक्रवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि, कनक भवन समेत अन्य प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कनक भवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ समेत अन्य प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इन जगहों पर लगे मेटल डिटेक्टर डोर, सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने इन सभी मंदिरों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इन सभी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अयोध्या आने व जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। यहां स्थित सभी होटल, धर्मशालाओं पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वह ठहरने वाले यात्रियों की आईडी की फोटोकॉपी अवश्य जमा कराए। बताया कि प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित थाना-कोतवाली को सौंपी जाए।

उन्होंने संबंधित थाना व चौकी प्रभारी के साथ बीट दरोगा व सिपाही को धर्मशालाओं में ठहरे व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने लोगों से अपील कि किसी भी तरह से संदिग्ध दिखने वाले वाहन व व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed