{"_id":"5e1b60f58ebc3e87ae37f7ff","slug":"sports-faizabad-news-lko502718326","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में तैयबा व कनीज की जोड़ी बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में तैयबा व कनीज की जोड़ी बनीं विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज के संस्थापक सप्ताह के अंतर्गत रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युगल प्रतियोगिता में तैयबा व कनीज विजेता बनीं।
डॉ. साधना भारती व डॉ. ज्योतिमा सिंह के संयोजन में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में तैयबा व कनीज की जोड़ी ने प्रीती व प्रियंका की जोड़ी को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
निर्णायक मंडल में विजयेंद्र सिंह, योगेश्वर सिंह, अनुज कुमार, रमेश यादव रहे। 14 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विजयी छात्राओं का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रबंधक हर्ष कुमार मनूचा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के संस्थापक स्व. राजा मोहन मनूचा व पूर्व प्रबंधक स्व. कुंवर कृष्ण मनूचा के चित्र पर माल्यार्पण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जरीन नजर व कार्यक्रम संयोजिका डा. मीनू दुबे द्वारा किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की क्रीड़ा समिति के सदस्य, समस्त प्राध्यापिकाएं व कर्मचारी समेत छात्राएं मौजूद रहीं।