फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Speeding car rides, death to young man

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत

Sun, 12 Mar 2017 10:16 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Speeding car rides, death to young man
सड़क हादसा
खरीददारी कर साइकिल से लौट रहे रौनाही थाना क्षेत्र के दिनकरपुर गांव निवासी तीन लोगों को हाईवे पर कांटा चौराहे के पास कार ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम दिनकरपुर गांव निवासी अनंतराम यादव (42), मोहित और श्रीराम दो साइकिलों से कांटा चौराहे पर घर के सामानों की खरीददारी करने गए थे। देर शाम तीनों लोग साइकिल से घर को लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे के कांटा चौराहे पर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दो साइकिलों पर सवार तीनों ग्रामीण दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते, चालक कार लेकर भाग निकला। दोनों साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना रौनाही थाने की सत्तीचौरा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल अनंत राम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार का पता नहीं चल सका है। यह खबर जब मृतक के परिवारीजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed