फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Speeding car hit auto, six children injured

तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, छह बच्चे जख्मी

Thu, 28 Jul 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit auto, six children injured
अयोध्या। बच्चों को विद्यालय लेकर जा रहे ऑटो में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार छह बच्चे और चालक जख्मी हो गया। दुर्घटना बुधवार सुबह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट पेट्रोल पंप के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुई।
विज्ञापन

खजुरहट स्टेट में संचालित रानी मानवती देवी शिक्षण संस्थान के बच्चों को उनके घर से लेकर ऑटो चालक विद्यालय जा रहा था। खजुरहट पेट्रोल टंकी के समीप चालक ऑटो मोड़ने लगा।
विज्ञापन

तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो में आठ बच्चे बैठे थे। जिसमें से छह बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। ऑटो चालक शारदा पांडेय के भी हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस ने बाजार में स्थित एक क्लीनिक पर जख्मी बच्चों का उपचार कराया। विद्यालय के संचालक जयदीप प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर बच्चों का हालचाल लिया।

कार चालक कोछा बाजार का निवासी वाहन को छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई भी कर दी। कोतवाली पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक को बीकापुर कोतवाली ले गई। कोतवाली में दोनों पक्षों द्वारा सुलह-समझौता कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed