फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP worker reached IG

आईजी के पास शिकायत लेकर पहुंचे सपाई

Sat, 20 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP worker reached IG
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद की अगुवाई में शनिवार को आईजी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान सपाइयों ने प्रधानों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि फिरोजपुर ग्रामसभा की प्रधान को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है।
मामला बेहद गंभीर है, इसे उतनी ही गंभीरता से लेना चाहिए। बताया कि भानमती देवी ग्राम प्रधान फिरोजपुर विकासखंड मसौधा ने गांव के ही एक दबंग पर यह आरोप लगाया है कि वह उन्हें व उनके परिवार को फर्जी मामलों में फंसाने की लगातार कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन

कुशमाहा के प्रधान प्रतिनिधि नागेश्वर कोरी व प्रधान प्रतिनिधि राम सजीवन को भी वे ऐसे ही मामलों में फंसाकर जेल भेजना चाहते हैं।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन चरम पर है।
राम सजीवन व नागेश्वर कोरी के परिवारों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़क पर संघर्ष करेगी। पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने कहा कि ऐसा ही रहा तो सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed