{"_id":"64e7a2c791142aa86d0ffe7d","slug":"solar-city-tree-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-1599-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 40 पार्कों में सोलर ट्री बिखेरेंगे दूधिया रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 40 पार्कों में सोलर ट्री बिखेरेंगे दूधिया रोशनी
Fri, 25 Aug 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित किए जाने की योजना ने गति पकड़ ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब जल्द ही अयोध्या सौर ऊर्जा से दूधिया रोशनी में चमकती नजर आएगी। इसी क्रम में अयोध्या के पार्कों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने की दिशा में प्रयास शुरू हो गया है। शहर के छोटे-बड़े कुल 40 पार्कों में सोलर ट्री की स्थापना की जाएगी। अब तक 12 पार्कों का चयन किया जा चुका है।
सोलर सिटी के रूप में अयोध्या की बिजली पर निर्भरता खत्म करने के लिए यूपीनेडा एक के बाद एक नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में पार्कों में लगाए जा रहे सोलर ट्री भी अब दूधिया रोशनी बिखेरने के लिए तैयार होने लगे हैं। अयोध्या की गलियों, प्रमुख चौराहों, मार्गों, अयोध्या के घाटों के बाद अब पार्कों को सौर ऊर्जा सिस्टम से लैस करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इन पार्कों में सोलर ट्री लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के इस प्रोजेक्ट पर यूपीनेडा ने काम शुरू कर दिया है। रामनगरी के 18 बड़े और 22 छोटे पार्कों में सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीण नाथ पांडेय ने बताया कि 18 बड़े पार्कों में 12 पार्कों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इन पार्कों में फाउंडेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। शेष छह बड़े और 22 छोटे पार्कों का चयन किया जा रहा है। बड़े पार्कों में ढाई किलोवाट का सोलर सिस्टम लगेगा जिसमें लगभग 20 सौर ऊर्जा संचालित लाइटें जलेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग एक करोड रुपये से अधिक खर्च होगा। बताया कि एक सोलर ट्री लाइट की लागत लगभग 2.82 लाख रुपये है।
विज्ञापन
इनसेट
इस तरह रोशनी फैलाएगा सोलर ट्री
पार्कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सोलर ट्री का प्रयोग किया जाएगा जिसके ऊपरी हिस्से में सोलर प्लांट लगे होंगे और पत्तियों के निचले हिस्से से प्रकाश होगा। छोटे 22 पार्कों में एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इन पार्कों में भी सोलर ट्री की स्थापना की जाएगी, जिसमें पांच से छह लाइट होंगी। शाम होते ही पार्क खुद-ब-खुद रोशनी से जगमगा उठेंगे।
यहां लगेंगे एक किलोवाट के ट्री प्लांट
कमिश्नर कार्यालय के पास पार्क, सर्किट हाउस पार्क, अंजनी पुरम पार्क, शक्ति नगर पार्क, अवध विहार कॉलोनी पार्क, शास्त्री पार्क, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, कौशल पुरी पार्क, बहादुरगंज पार्क, नलकूप वाला पार्क आदि।
यहां लगेंगे ढाई किलो वाट ट्री प्लांट
-सूर्यकुंड, साकेतपुरी, तुलसी उद्यान, राजघाट, गुप्ता घाट आदि।