फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   smog in ayodhya

दिन भर छाई रही बदली व धुंध, लुढ़का पारा

Mon, 25 Nov 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
smog in ayodhya
अयोध्या। आसमान में बादलों की दस्तक के साथ छाई धुंध की वजह से जिले में ठंड ने दस्तक दी है। अब तक सुबह-शाम की ठंड के बाद सोमवार को लोग दिन में भी ऊनी कपड़ों से लिपटे नजर आए। एक दिन में ही तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी देखी गई है। अब मौसम का मिजाज लगातार बदलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज धीरे-धीरे परिवर्तित हो रहा है। कुछ दिन पूर्व से ही आसमान में काले बादल डेरा डाले हुए हैं। हालांकि, बीच-बीच में सूर्यदेव के दर्शन हो जाने से दिन में लोगों को ठंड से विशेष दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन सुबह-शाम में लोग पिछले सप्ताह भर पूर्व से ही ठंडक का एहसास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, दो दिन से मौसम ने और करवट बदला है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का जमावड़ा रहा। दिन भर धुंध छाई रही। सुबह से ही मौसम का रुख भांपकर लोग ऊनी कपड़े लादकर ही घरों से निकले। महिलाएं भी गर्म शॉल व स्वेटर पहनकर ही बाहर निकलीं। बड़े-बुजुर्ग भी स्वेटर, जैकेट सहित तमाम ऊनी कपड़ों से लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर छाई धुंध का असर रहा कि दिन का तापमान तीन डिग्री और लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 से घटकर 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

आद्रता अधिकतम 98 और न्यूनतम 75 फीसदी रही। वहीं, 2.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पूर्वी हवा से और दिक्कत रही। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने एवं पुरवा हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed