फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Smart phones distributed to 159 students

159 छात्रों को बांटे स्मार्ट फोन

Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Smart phones distributed to 159 students
अमानीगंज। क्षेत्र के हरिश्चंद्र महाविद्यालय सरौली एवं दया अवध पीजी कॉलेज मोहम्मदपुर में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे छात्रों को समारोह पूर्वक शनिवार को टैबलेट वितरित किया गया। हरिश्चंद्र महाविद्यालय सरौली में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने 106 व दया अवध पीजी कॉलेज में प्रबंधक राम अवध दुबे ने 53 छात्रों को टैबलेट वितरित किया। जिसको पाकर छात्र खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने कहा कि स्मार्ट फोन और टैबलेट से छात्रों का तकनीकी ज्ञान सशक्त होगा। दया अवध पीजी कॉलेज में प्रबंधक राम अवध दुबे ने बच्चों को स्मार्ट फोन बांटा। कहा यह आगे की पढ़ाई में सहायक होगा। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज धर दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed