{"_id":"573b5bd94f1c1b595fac71a4","slug":"six-stores-were-running-without-a-license-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर लाइसेंस चल रहीं छह दुकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर लाइसेंस चल रहीं छह दुकानों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बोनेटिक मशीनों की जरिए सोडावाटर युक्त शीतलपेय बेचने वाले दुकानों के खिलाफ सोमवार की देरशाम विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छह दुकानों को बगैर लाइसेंस खाद्य पदार्थ की बिक्री करते हुए पाया गया। इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है साथ ही एक जूस सेंटर से मैंगो शेक का नमूना भी सील किया गया है।
अभिहित अधिकारी वीके पांडेय की अगुवाई में रोडवेज के पास रंजीत फिश पार्लर का निरीक्षण किया गया। यह बगैर लाइसेंस के चल रहा था। इस पर पार्लर मालिक को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश वर्मा ने एक मिठाई दुकान और एक बेल का शर्बत बंचने वाले को बगैर लाइसेंस के दुकान संचालित करते पकड़ा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यमणि ने अमानीगंज चौराहे पर सोडा वाटर बेचने वाले फरीद अख्तर, रोडवेज पर बगैर लाइसेंस के किराना दुकान संचालित करने वाले धरणीधर पाठक और यहीं से सोडा वाटर व जूस बेचने वाले आमिर को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
साहबगंज स्थित चांद जूस सेंटर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्राट श्रीवास्तव ने एक मैंगोशेक का नमूना लिया साथ ही बगैर लाइसेंस दुकान संचालित होने के कारण उसे भी नोटिस जारी किया है।