फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six goggles of neta ji's style found

छह ऐसे चश्मे मिले जैसे पहनते थे नेताजी

Thu, 17 Mar 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Six goggles of neta ji's style found
गुमनामी बाबा के बक्से में मिला चश्मा - फोटो : अमर उजाला
गुमनामी बाबा उर्फ भगवन जी के आखिरी बक्से से गुरुवार को गोल फ्रेम वाले छह ऐसे चश्मे मिले जैसे नेताजी लगाया करते थे। इसके अलावा नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें भी मिली हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर फोटो आजाद हिंद फौज के प्रमुख अफसरों की हैं। साथ ही अस्पताल में किसी शख्स के भर्ती होने की फोटो में नर्स डेनियन दिख रही हैं, जिन्हें नेताजी का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन



गुमनामी बाबा के सामान को अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में रखने से पहले बन रही सूची और उसके विवरण का काम गुरुवार को पूरा होना था, मगर अभी भी करीब 50 चीजों की सूची नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इनकी सूची बनाई जाएगी। नेताजी की मौत की जांच करने वाले मुखर्जी आयोग को भेजे गए दो बक्सों में आखिरी बक्से के सामान का विवरण कोषागार में तैयार किया गया है।

गुरुवार को मिली एक फोटो वह है, जिसे 13 मार्च 1978 को युगांतर में प्रकाशित कर सांसद व नेताजी सुभाषचंद्र बोस के करीबी रहे समर गुहा ने उनके जिंदा होने का दावा कर कहा था कि वे रूस चले गए थे।

बक्से से लीला राय, समर गुहा, डॉ. पवित्र राय, सुनीलकृष्ण गुप्ता जैसे आजाद हिंद फौज से जुड़े लोगों की तस्वीरें मिली हैं। कुछ तस्वीरें किसी अस्पताल की हैं, जिसमें बेड पर भर्ती शख्स के साथ नर्स डेनियल दिख रही हैं।

बक्से में ऐसे छह गोल चश्मे मिले हैं जैसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस पहनते थे। मुखर्जी आयोग की ओर से कई उल्लेखनीय बयानों के विवरण भी मिले हैं।

आजाद हिंद फौज के सदस्य रहे निजामुद्दीन के बेटे अकरम ने जर्मनी में बनी दूरबीन को पहचाना है, जिसका इस्तेमाल नेताजी और आजाद हिंद फौज के दूसरे सदस्य करते थे।

डॉ. प्रतिभा मोहन रॉय की लिखीं अंतर्देशीय चिट्ठियां और टेलीग्राम भी बक्से में मिले हैं। डॉ. रॉय नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी की इंटेलिजेंस विंग में सीनियर अधिकारी थे।


गुमनामी बाबा के सामान की सूची बना रही टीम में शामिल शक्ति सिंह ने बताया कि बहुत से फोटो की पहचान करना मुश्किल है। एक फोटो में शोकसभा का दृश्य है, दूसरे में सैकड़ों लोगों से भरा एक हॉल दिख रहा है।

एक फोटो में एक युवती तिलक लगा रही है। सभी फोटो नेताजी के परिवार व उनकी आर्मी से जुड़ी लग रहीं हैं। इसके पहले सामान में पद्मा समेत दूसरी नदियों वाला बांग्लादेश का हाथ से बना चित्र मिला है।

सुरेश चंद्र बोस की नेताजी पर लिखी किताब ‘सिंटिएंट रिपोर्ट्स’ भी मिली है। इसमें एक प्लेन का सीटिंग प्लान है, जिसमें दिखाया गया है कि नेताजी किस सीट पर बैठे थे।

दूसरे नक्शे में हवाई जहाज की ही कुछ और जानकारी है। बक्से में ‘हिमालयन ब्लंडरर्स’ किताब की प्रति भी मिली थी, इसमें कई जगह पर टेक्स्ट अंडरलाइन किया गया था और लगभग हर दूसरे पेज पर नोट्स थे।


16 सितंबर 1972 को लिखा तत्कालीन आरएसएस प्रमुख एमएस गोलवलकर का खत भी मिल चुका है, जिसमें गोलवलकर ने भगवनजी को पूज्यपाद श्रीमान स्वामी विजयानंदजी महाराज लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed