Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Increased demand for designer *jutis* and *sherwani* shoes during the wedding season

Ayodhya News: सहालग में डिजाइनर जूतियों और शेरवानी शूज की बढ़ी मांग

Mon, 23 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for designer *jutis* and *sherwani* shoes during the wedding season
27--देवकाली ​स्थित दुकान में फुटवियर की खरीदारी करते लोग। अमर उजाला
अयोध्या। शादी की तैयारियों में अब कपड़ों और गहनों के साथ फुटवियर पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। सहालग शुरू होते ही शहर के बाजारों में डिजाइनर जूतियों, कढ़ाईदार सैंडल और शेरवानी शूज की खरीदारी बढ़ गई है। दुल्हनें अपनी साड़ी और शादी के परिधानों के रंग से मेल खाते फुटवियर पसंद कर रही हैं, वहीं दूल्हे शेरवानी के साथ मैचिंग मोजड़ी और डिजाइनर जूते खरीद रहे हैं। युवाओं में भी शादी के अलग-अलग समारोहों के लिए कपड़ों के हिसाब से फुटवियर खरीदने का चलन बढ़ा है।
विज्ञापन


चौक बाजार में खरीदारी करने पहुंचे भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के लिए कपड़े खरीदने के बाद अब उनसे मेल खाते जूते देख रहे हैं।

बाजार में सामान्य जूतियां 800 से 1500 रुपये, कढ़ाईदार डिजाइनर जूतियां 1000 से 2000 रुपये और प्रीमियम ब्राइडल फुटवियर 1800 से 3000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, पुरुषों की सामान्य मोजड़ी 800 से 1400 रुपये, डिजाइनर शेरवानी शूज 1200 से 2000 रुपये और ब्रांडेड फॉर्मल शूज 1500 से 2000 रुपये तक में मिल रहे हैं।
विज्ञापन


चौक बाजार के दुकानदार इस्माइल ने बताया कि सहालग शुरू होने के बाद खरीदारी अच्छी हो रही है। दुल्हनों के साथ महिलाएं और युवतियां भी अपनी ड्रेस के अनुसार जूतियां और सैंडल खरीद रही हैं। कढ़ाई, मोती, कुंदन और चमकीले वर्क वाली जूतियों की मांग अधिक है। सामान्य दिनों की तुलना में सहालग के दौरान कमाई करीब दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक के दुकानदार अमरेश गुप्ता ने बताया कि दूल्हों के लिए शेरवानी से मेल खाते जूते और मोजड़ी की मांग ज्यादा है। क्रीम, गोल्डन, ब्राउन और मैरून रंग के फुटवियर पसंद किए जा रहे हैं। युवा कुर्ता-पायजामा और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहनने के लिए लोफर्स और फॉर्मल शूज भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed