फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six candidates caught copying in University's examination

अविवि की परीक्षा में नकल करते छह परीक्षार्थी पकड़े

Thu, 24 Mar 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Six candidates caught copying in University's examination
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा बैक पेपर की परीक्षा के छठवें दिन प्रथम पाली में छह परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए गये। इनमें पांच छात्र व एक छात्रा शामिल रहीं। श्रीराम तीर्थ मिश्र स्मारक महाविद्यालय इटियाथोक गोंडा में एक छात्र व एक छात्रा, श्रीमती सुभद्रा तिवारी महाविद्यालय अयोध्या में चार छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गये।
विज्ञापन

गुरुवार को दोनों पालियों में 43 हजार 187 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 3313 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 26 हजार 716 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 2244 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 16 हजार 471 परीक्षार्थियों में से 1069 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इन केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed