{"_id":"5d2f58638ebc3e6cad333f18","slug":"six-animal-sick-faizabad-news-lko471275762","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचाए आधा दर्जन मरणासन्न गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचाए आधा दर्जन मरणासन्न गोवंश
विज्ञापन
बीकापुर में लाए गए बीमार पशु व मौजूद उपजिलाधिकारी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर/शाहगंज। पलियामाफी गोशाला से गंभीर हालत में छह गोवंश मंगलवार देर रात बीकापुर पशु चिकित्सालय लाए गए। रात में ही यहां चारे की व्यवस्था कराई गई।
पूरी रात इलाज किया गया लेकिन गोवंश की हालत में सुधार नहीं आ सका। पलियामाफी गोशाला की हालत अभी भी ठीक नहीं है।
मंगलवार रात लगभग नौ बजे चलने-फिरने में असमर्थ और बेदम हो चुके करीब छह मवेशियों को बारुन पशु चिकित्सालय के पशु स्वास्थ्य कर्मी राम धीरज के साथ मिल्कीपुर विकासखंड के दर्जनभर से अधिक सफाई कर्मी इलाज के लिए पशु चिकित्सालय, बीकापुर लेकर आए।
जानकारी पर एसडीएम लव कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक रुककर बीमार मवेशियों का अपने सामने इलाज उपचार। बाजार से केला मंगाकर गोवंश को खिलाया गया।
चारा न होने पर एसडीएम ने चालक को गाड़ी के साथ एक गांव में भेजा और पशुओं के लिए हरा चारा मंगाया लेकिन गंभीर रूप से बीमार पशु बैठ नहीं पा रहे थे, जिससे उन्हें चारा लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारी जेपी सिंह भी पूरी रात बीमार गोवंश का इलाज करते रहे। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि उनका प्रयास है कि सभी पशुओं का सही ढंग से दवा उपचार हो और सबकी जान बच सकें। एसडीएम लव कुमार सिंह ने बताया कि छह गोवंश की हालत बेहद गंभीर है। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है।