फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sisters tied Rakhi on the wrists of brothers, brothers gave gifts by promising to protect

बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधी राखी, भाइयों ने रक्षा का वचन देकर दिया उपहार

Mon, 23 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sisters tied Rakhi on the wrists of brothers, brothers gave gifts by promising to protect
अयोध्या रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधती बहनें - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले भर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने से पहले तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने रक्षा का संकल्प लेकर उपहार दिया।
विज्ञापन

भाई रविवार को शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाने बहनों के घर पहुंचे। जिन बहनों का घर दूर था, वह शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाने को एक दिन पहले ही बहन के घर पहुंच गए। इस अवसर बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाईं।
विज्ञापन

भाइयों ने बहनों की रक्षा का बचन देकर उन्हें उपहार भी दिए। रक्षाबंधन व श्रावण पूर्णिमा के खास मौके पर अयोध्या में मठ मंदिरों में भीड़ उमड़ी। अयोध्या के नागेश्वरनाथ, श्रीरेश्वरनाथ समेत कनक भवन व हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में भाई-बहनों ने एक साथ दर्शन-पूजन कर एक-दूसरे के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राखी बंधवाने के बाद लोगों ने खीर, पूड़ी, मालपूवा आदि परंपरागत पकवानों को छककर खाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन पर्व पर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पर्यावरण संयोजक धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के स्वयंसेवक हर वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर वृक्षा बंधन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं।
कहा कि लोकपर्वों व धार्मिक आख्यानों से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर नई पीढ़ी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को बोध करेगी तथा प्रकृति के प्रति जुड़ाव भी महसूस करेगी।
इस अवसर पर अयोध्या जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों व अन्य गणमान्य नागरिकों ने वृक्षाबंधन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन का त्योहार के दिन अवकाश होने के बाद भी डाक विभाग ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भाइयों के पास राखी पहुंचाई। अयोध्या मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आरएन यादव ने बताया कि विभिन्न जनपद, प्रदेशों के साथ-साथ विदेशों से भी स्पीड पोस्ट द्वारा राखियों को रविवार को स्पेशल वितरण टास्क के साथ घर-घर वितरण करवाया गया।
मिल्कीपुर निवासी शिक्षक राहुल सिंह की बहन द्वारा बंग्लूरू से भेजे गए रक्षाबंधन को रविवार के दिन पाकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि डाकघर आज परिवार की भूमिका निभा रहा है। ओपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य अमर सिंह ने बताया कि नासिक से बहन ने राखी भेजी।

डाक विभाग के संदेशवाहक ने रविवार को अवकाश के दिन भी राखी पहुंचाकर परिवार के सभी सदस्यों के चेहरे पर प्रसन्नता ला दी। रुदौली के पोस्टमैन श्रीचंद्र ने राखी का वितरण करते हुए कहा कि भाई बहनों के इस पवित्र बंधन राखी को बांटने से उनके चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी सेवा है। सभी की राखियों को बांटने के बाद बहन के घर जाकर राखी बंधवाई।

अयोध्या रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधती बहने

अयोध्या रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधती बहने- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed