फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sindhi society donated 200 kg of two hundred silver bricks

सिंधी समाज ने दान में दीं 200 किलो चांदी की दो सौ ईंट

Thu, 28 Jan 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sindhi society donated 200 kg of two hundred silver bricks
अयोध्या-चांदी की ईंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपते विश् - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समाज का हर वर्ग अपनी श्रद्धा के अनुसार दान दे रहा है। इसी क्रम में विश्व सिंधी सेवा संगठन से जुड़े लोगों ने गणतंत्र दिवस के दिन 200 किलो चांदी की बनीं 200 ईंटें राममंदिर के लिए दान कीं।
विज्ञापन

संगठन ने यह चांदी की ईंटें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपी। चांदी एक-एक किलो ईट की शक्ल में थी। चांदी की ईंटों से भरे बक्से सर पर रख कर सिंधी समाज के भक्त जय श्रीराम का उद्घोष लगा रहे थे। राममंदिर के प्रति उनकी अनन्य श्रद्धा देखकर हर कोई निहाल हो उठा।
विज्ञापन

सिंधी समाज के राम भक्तों ने ईंट समर्पित करने के बाद रामलला के दर्शन भी किए। भारत के अलग-अलग प्रदेशों से ही नहीं बल्कि नेपाल समेत तीन अन्य देशों के भी सिंधी समाज के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भाजपा के पूर्व विधायक विजय जौली भी शामिल थे जो 1992 में कारसेवा के समय लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या आए थे। उन्होंने कहा कि उसके बाद से अब अयोध्या आने पर उस समय की घटनाएं चलचित्र की तरह आज भी उनके मस्तिष्क में घूम रही हैं।
चाहे कोई किसी भी धर्म को मानने वाला हो लेकिन वह प्रभु श्री राम के सामने नतमस्तक होता है। विश्व सिंधी सेवा समिति के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. राजू मनवानी ने कहा कि विश्व सिंधी सेवा संगम, विश्व सिंधी सेवा समिति और सिंधी सेवा समिति पुणे ने मिलकर राम मंदिर के लिए 200 चांदी की ईंटें भेंट की हैं।
सिंधी समाज ने ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय से निवेदन किया है कि इन ईंटों को राम मंदिर में प्रयोग किया जाए। माना जा रहा है कि सिंधी समाज की इच्छा के अनुसार इस चांदी को भगवान राम के सिंहासन या मूर्तियों में इस्तेमाल किया जाएगा।
विदेशों में रह रहे सिंधी समाज के लोगों के सहयोग से भगवान राम के लिए मंदिर निर्माण में एक-एक किलो की 200 चांदी की ईंटें समर्पित की गई हैं। इन ईंटों की कीमत 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बनवाई के साथ हर एक ईंट की कीमत 70 हजार रुपये बताई गई।

इन ईंटों पर सिंधी समाज के देवता वरुण देव का चित्र बना हुआ है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने विश्व सिंधी सेवा संगठन के सभी सदस्यों को राम मंदिर के लिए सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया है।

अयोध्या-चांदी की ईंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपते विश्

अयोध्या-चांदी की ईंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपते विश्- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-चांदी की ईंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपते विश्

अयोध्या-चांदी की ईंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंपते विश्- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed