फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Siddhartha University will join 17 college

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे 17 कॉलेज

Mon, 22 Jun 2015 10:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
 शासन का आदेश आने के बाद बलरामपुर व श्रावस्ती के 17 कॉलेजों की संबद्धता ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे अवध विश्वविद्यालय में कॉलेजों की संख्या कम हो जाने से जहां एक ओर सालाना आय पर फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं बलरामपुर व श्रावस्ती के कॉलेजों से जुड़े छात्र-छात्राओं को दूरी घटने का फायदा भी मिलेगा। इससे कॉलेज प्रबंधकों की भी मुश्किलें कम होगीं। प्रदेश की सपा सरकार ने पूर्वांचल के छात्र-छात्राओं को तोहफा प्रदान कर हाल में सिद्धार्थनगर जनपद में नया विश्वविद्यालय स्थापित कराया है।
विज्ञापन


इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय और अवध विश्वविद्यालय से जुड़े नजदीकी कॉलेजों को संबद्ध किया जाना है। सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में इसी शैक्षिक सत्र 2015-16 से शैक्षणिक कार्य शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए हाल ही में छात्र-छात्राओं से आवेदन भी आमंत्रित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ नए विश्वविद्यालय से डिग्री कॉलेजों के संबद्धीकरण की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। शासन ने अवध विश्वविद्यालय प्रशासन को बलरामपुर व श्रावस्ती के 17 पुराने डिग्री कॉलेजों को सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय को ट्रांसफर करने आदेश दिया है। उच्च शिक्षा विभाग से आए आदेश का अनुपालन विश्वविद्यालय में शुरू हो गया है।

इसमें बलरामपुर व श्रावस्ती के 17 कॉलेजों की संबद्धता ट्रांसफर की जा रही, जो अब तक अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध रहे हैं। शासनादेश के बाद विश्वविद्यालय ने स्थानांतरण संबंधी सारी तैयारी कर ली है। उन कॉलेजों की पत्रावलियां जल्द ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को स्थानांतरित कर दी जाएंगी।


जानकार बताते हैं कि बलरामपुर व श्रावस्ती के अलावा नए विवि से गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब चार दर्जन कॉलेज भी जुड़ने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की संख्या कम हो जाने से विश्वविद्यालय प्रशासन की कुछ हद तक परेशानी कम हो जाएगी, लेकिन महाविद्यालयों से होने वाली सालाना आमदनी घट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed