{"_id":"67485d32717c5161b2c9da762b377512","slug":"shriek-filled-the-regional-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय चिकित्सालय में गूंजने लगी किलकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय चिकित्सालय में गूंजने लगी किलकारी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय चिकित्सालय में प्रसूताओं के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था हो गई है। पिछले तीन दिनों से अस्पताल में सामान्य प्रसव कराया जा रहा है। गोरखपुर जिला अस्पताल से बेहोशी के चिकित्सक डा. संतोष कुमार तिवारी ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। उनकी जॉइनिंग के बाद एक प्रसूता का शनिवार को सीजेरियन ऑपरेशन हुआ।
मंडलीय चिकित्सालय में बेहोशी का चिकित्सक न होने से सर्जरी पूरी तरह से ठप थी। नतीजतन अस्पताल में सर्जरी के लिए आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल या हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता था। ऐसे में गर्भवती महिलाएं जटिल प्रसव के डर से अस्पताल में भर्ती होने से कतराती थीं।
शासन से मंडलीय चिकित्सालय में गोरखपुर जिला अस्पताल के बेहोशी के चिकित्सक डा. संतोष कुमार तिवारी को स्थानांतरित किया गया था। डा. तिवारी ने शनिवार को यहां पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। डा. तिवारी के जॉइनिंग देने के बाद से सर्जरी के लिए प्रसूताओं को भर्ती किया जाने लगा।
विज्ञापन
महिलाओं के इलाज के लिए अस्पताल में तीन चिकित्सक तैनात है। अस्पताल अधीक्षक/स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. अरविंद सिंह की अगुवाई में डा. आराधना त्रिपाठी और डा. तृप्ती सिन्हा प्रसूताओं का इलाज करेंगी।
डॉ. अरविंद सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ/अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय ने बताया कि प्रसूताओं को अस्पताल में पहले से भर्ती किया जा रहा है। संविदा की स्टाफ नर्स तैनात हैं।
उनसे प्रसूताओं का सामान्य प्रसव कराया जाता था, लेकिन सीजेरियन ऑपरेशन के लिए प्रसूताओं को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। मगर अब जटिल प्रसव वाली प्रसूताओं को मंडलीय चिकित्सालय मे ही सीजेरियन ऑपरेशन किया जाएगा।