फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shri Ramayana Yatra train reached Ayodhya carrying 116 passengers

116 यात्रियों को लेकर श्री रामायण यात्रा ट्रेन पहुंची अयोध्या

Thu, 24 Feb 2022 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramayana Yatra train reached Ayodhya carrying 116 passengers
अयोध्या कैंट रेलवेस्टेशन पर पहुंचे यात्रियों का स्वागत करते कर्मचारी व अन्य।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दिल्ली से मंगलवार को रवाना हुई श्री रामायण यात्रा ट्रेन बुधवार सुबह अयोध्या कैंट जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन में करीब 116 यात्री सवार थे। सभी यात्री करीब 33 घंटे अयोध्या में रहेंगे और अयोध्या समेत आसपास के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

इनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था आईआरसीटीसी ने की है। यह ट्रेन गुरुवार शाम 4:30 बजे सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 20 दिन की यात्रा के दौरान करीब 75 सौ किमी. का सफर करेगी।
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना देश डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ प्रभु श्रीराम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार की यात्रा में तीन अन्य महत्वपूर्ण स्थल बक्सर, कांचीपुरम और भद्राचलम को भी शामिल किया गया है। श्री रामायण यात्रा ट्रेन मंगलवार रात 116 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई।
बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने पड़ाव अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंची। यहां पर वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कौशल किशोर समेत आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
इसके बाद सभी बसों से अयोध्या गए। जहां उन्होंने सरयू तट पर पूजन-अर्चन करने के बाद हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन कर पूजन किया। शाम को सभी यात्री सरयू आरती में शामिल हुए व अयोध्या भ्रमण भी किया।
सभी यात्री गुरुवार को नंदीग्राम स्थित भरतकुंड भी जाएंगे। वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि यह ट्रेन गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे अयोध्या से रवाना होकर सीतामढ़ी जाएगी। जो जानकी का जन्म स्थान है।
इसके बाद नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे। ट्रेन का अगला पड़ाव बक्सर होगा, जहां रामरेखा घाट और पुरातन मंदिरों के भ्रमण के बाद पर्यटकों को बसों से काशी लाया जाएगा।
भगवान शिव की नगरी काशी में पर्यटक काशी के प्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण करेंगे। रात को रुकने की व्यवस्था वाराणसी, प्रयाग और चित्रकूट में की जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन नासिक जाएगी, जहां यात्री त्रयंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी की यात्रा करेंगे।
नासिक के बाद अगला गंतव्य हंपी है जो लोककथाओं के अनुसार किष्किंधा के प्राचीन वानर साम्राज्य के आसपास है। इसे श्री हनुमान का पवित्र जन्मस्थान माना जाता है। इसके बाद ट्रेन रामेश्वरम जाएगी।
अगला गंतव्य कांचीपुरम है जहां से पर्यटकों को विष्णु कांची, शिव कांची और कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. भद्राचलम इस ट्रेन यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा।
जिसके बाद ट्रेन अपनी यात्रा के 20वें दिन दिल्ली लौटेगी। इस पूरे दौरे में पर्यटक करीब 7500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। आईआरटीसी ने एसी फर्स्ट क्लास की यात्रा के लिए 1,21,735 रुपये प्रति व्यक्ति और एसी सेकंड क्लास की यात्रा के लिए 99 हजार 475 रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया है।

इस टूर पैकेज की कीमत में यात्रियों को रेल यात्रा के अलावा शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण, एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड और इंश्योरेंस आदि कि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed