फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   shop allotment ram nagari

Ayodhya News: विस्थापितों को दुकान आवंटन की कार्रवाई शुरू

Thu, 22 Jun 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 22 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
shop allotment ram nagari
अयोध्या। रामनगरी में सड़कों के चौड़ीकरण से विस्थापित हुए दुकानदारों को नए सिरे से दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चार पार्किंग स्थलों पर बनाई गई दुकानों के रेट तय कर दिए गए हैं। दुकानें 30 साल के लिए आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि रामपथ, भक्ति पथ व अन्य क्षेत्र में चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण में बड़ी संख्या में दुकानदार पूर्ण विस्थापित की श्रेणी में आ गए थे। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने विस्थापितों के लिए चार पार्किंग स्थलों कोसलेशकुंज, टेढ़ी बाजार पश्चिमी, अमानीगंज और टेढ़ीबाजार पूर्वी में 374 दुकानों का निर्माण कराया है। प्रशासन ने पूर्ण विस्थापितों से अभी कुछ दिन पहले आवंटन को लेकर पूर्ण विस्थापितों से आवेदन पत्र लिया था। अब जिला प्रशासन ने विस्थापितों को दुकानों के आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोडल अफसर व एडीएम अमित सिंह ने बुधवार को बताया कि इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर दुकानों के क्षेत्रफल प्रति वर्ग मीटर और भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल के हिसाब से एडीए ने रेट तय कर दिया हैं। आवंटन 30 साल के लिए होगा। पात्रता और लाॅटरी सिस्टम से किया जाएगा। एक बार दुकान का निर्धारित अवधि में पैसा जमा करने के बाद उनको कोई किराया नहीं देना होगा। बताया कि अनुबंध के बाद बिजली कनेक्शन वह स्वयं अपने नाम कराएंगे। ऐसे दुकानदारों से पार्किंग सहित अन्य चार्ज नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है आवंटित होने वाली दुकानों के रेट
एडीए से जारी रेट के मुताबिक, कौशलेस कुंज भूतल पर 95110 रुपये प्रति वर्गमीटर, प्रथम तल के लिए 83510 रुपये। टेढ़ी बाजार पश्चिमी के लिए भूतल और प्रथम तल पर 188300 प्रतिवर्गमीटर। अमानीगंज में भूतल, प्रथम व द्वितीय तल पर 178415 रुपये प्रति वर्गमीटर। टेढ़ी बाजार पूर्वी में भूतल 160000 रूपये प्रति वर्गमीटर, प्रथम तल 150100 और द्वितीय तल 147400 रुपये प्रति वर्ग मीटर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed