फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   shobhayatra on prakash parv

प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

Tue, 12 Nov 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
shobhayatra on prakash parv
अयोध्या में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुनानक पुरा से निकली शोभायात्रा में शामिल पंज प्या? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को गुरुनानकपुरा स्थित गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा जमुनिया बाग, चौक, बजाजा, मोतीबाग, फतेहगंज, लालबाग होते हुए वापस गुरुनानकपुरा पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सिख समाज के युवा व बुजुर्गों ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। जगह-जगह लोगों पुष्प वर्षा करने के साथ ही जलपान कराकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति द्वारा फतेहगंज में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि पूज्य गुरुनानक देव जी महाराज के दिखाए गए मार्ग पर चलकर निसंदेह हम सभी समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, पूजन-अर्चन एवं प्रसाद वितरण करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर गगन जायसवाल, वेदप्रकाश राजपाल, केशव बिगुलर, तारकेश्वर शर्मा, बजरंगी साहू, सुप्रीत कपूर, रोहित अग्रवाल, अंकुश गुप्ता, विवेक साहू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed