{"_id":"3fe96628684150f5005d45169b848f57","slug":"shicshamitron-outrage-in-education-job-announce-the-struggle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों में आक्रोश, नौकरी को लेकर संघर्ष का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों में आक्रोश, नौकरी को लेकर संघर्ष का ऐलान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान सभी ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। करीब दो हजार शिक्षकों की हड़ताल का जिले की परिषदीय शिक्षा पर भी असर पड़ा है। पूरे दिन शिक्षामित्रों के विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन ने सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए कदम नहीं उठाए तो आर-पार का संघर्ष होगा।
बाद में तहसीलदार सदर गांधी पार्क पहुंचे, जिन्हें ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन के अवनीश सिंह, अनुज व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चक्रवर्ती सिंह, जिला मंत्री उमा प्रसाद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद को दिया। एक ज्ञापन पीएम व मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित डीएम अनिल ढींगरा को भी दिया गया।
ज्ञापन देते समय शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर जिले के तकरीबन सभी ब्लॉकों में स्थित खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय पर शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर समायोजित अध्यापकों ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया लेकिन शिक्षा मित्रों के संगठनों का ज्यादा जोर जिला मुख्यालय पर ही था।
रुदौली में शिक्षामित्रों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर बीआरसी पर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। मवई ब्लॉक के सभी शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर बैठक करने के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सोमवार को मवई ब्लॉक के स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों ने सामूहिक अवकाश ले लिया। इन लोगों ने बीआरसी मवई पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संगठन मंत्री शिवमूर्ति यादव ने कहा कि हम लोगों को धैर्य से काम लेना है।
सुप्रीम कोर्ट से हमें राहत जरूर मिलेगी। बैठक में दुर्गेश कुमार, अवधेश मिश्रा, रईसा बानो, लक्ष्मी, कमलेश, कपूर मंजरी, सुनीता शुक्ला, साहिबा बानो, माता प्रसाद, बुधराम, सुनील मौजूद रहे।
वही दूसरी ओर शिक्षामित्रों के अवकाश पर चले जाने से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीईओ कार्यालय पर धरना पदर्शन किया।
जिसका नेतृत्व शिक्षक संघ के जिलामंत्री संजय उपाध्याय ने किया। उन्होंने शिक्षामित्रों से कहा कि शिक्षक संघ आपके साथ है।
आपको न्याय मिलेगा धैर्य और संयम से काम लें। धरने में धरमपाल यादव, अर्जुन भारती, संगीता कंचन, रेनम तिवारी, बिनीता पांडेय, प्रदीप कुमारी, प्रतिभा पांडेय, अनिल सोनी, राजित राम, शिवाकांत, रेखा वर्मा शामिल रहे।