फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shankhnaad of 2024 from Bharat's penance

Ayodhya News: भरत की तपस्थली से 2024 का शंखनाद

Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shankhnaad of 2024 from Bharat's penance
भरतकुंड में जनसभा के दौरान मौजूद लोग।-संवाद
सीएम ने खुद संभाल रखी है अयोध्या की कमान, दर्शाने की दिखी कोशिश
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं के जरिए अयोध्या के विकास की दिखाई प्रतिबद्धता
संवाद न्यूज एजेंसी/ नितिन मिश्र
अयोध्या। नंदीग्राम भरतकुंड की पावन धरती से सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2024 का शंखनाद किया। करीब 25 मिनट के भाषण में सीएम ने अयोध्या के विकास की प्रतिबद्धता दिखाई, तो यह दर्शाने की कोशिश कि उन्होंने अयोध्या की कमान खुद संभाल रखी है। सीएम ने इस अवसर पर करीब दो हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए भविष्य की अद्भुत, दिव्य-भव्य अयोध्या की झलक दिखाने की भी कोशिश की।
अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और चुनाव के लिहाज से अयोध्या में चल रहे कई प्रोजेक्ट्स पर सरकार की नजर है। सरकार की कोशिश है कि जितने भी अहम प्रोजेक्ट हैं उन्हें तय डेडलाइन के भीतर जनवरी 2024 से पहले हर हाल में निपटाया जाए। जिस तरह मुख्यमंत्री ने बुधवार की देर रात टॉर्च की रोशनी में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी उससे इस संभावना को और बल मिलता है कि तय समय सीमा से पहले सरकार अयोध्या को चमकाने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने रात 12 बजे तक विकास कार्यों को देखकर यह भी बताने की कोशिश की कि अयोध्या उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जनसभा में सीएम ने यह कहकर और आश्वस्त किया कि अयोध्या के विकास में पैसे की कोई कमी नहीं आने पाएगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, रिंग रोड, रामनगरी की सड़कों को राजपथ की तरह चमकाने की योजनाएं गिनाकर भविष्य की भव्य अयोध्या की एक झलक भी उपस्थित करीब 25 हजार के जनसमूह को दिखाने का प्रयास किया। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण से उपजी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को साधते हुए जब ये कहा कि अगले चार-छह महीने में अयोध्या की सड़कें दिल्ली के राजपथ सी लगेंगी तो पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर से कहा-संतों को दिखाएं सूर्यकुंड
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में लोगों से अयोध्या के वैभव की गवाही दे रहे गुप्तारघाट व सूर्यकुंड का दर्शन करने को कहा। वहीं बुधवार रात निरीक्षण के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी से बोले कि साधु-संतों को सूर्यकुंड लाकर इसकी भव्यता दिखाएं। सीएम की मंशा थी कि साधु-संत बदलती अयोध्या की तस्वीर पूरे भारत को दिखाने का काम करें

197575.15 लाख की 82 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
लोकार्पित परियोजनाएं
21251.98 लाख की 44 लोकार्पित परियोजनाओं के अंतर्गत नगर विकास के 5, लोक निर्माण विभाग की 13, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की 2, माध्यमिक शिक्षा विभाग की 5, आवास एवं शहरी नियोजन की 13, पर्यटन के 2 व नामामि गंगे, सिंचाई एवं जल संसाधन, पंचायती राज विभाग, आयुष विभाग की एक-एक परियोजना सम्मिलित हैं।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
- 176323.17 लाख की शिलान्यास की जाने वाली 38 परियोजनाओं के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की 32, व्यावसायिक शिक्षा विभाग की 4, चिकित्सा शिक्षा विभाग की 1 एवं गृह विभाग की 1 परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed