{"_id":"6043cee08ebc3ee64e6fb786","slug":"send-money-to-children-s-account-faizabad-news-lko5682754169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के खाते में भिजवाएं धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के खाते में भिजवाएं धनराशि
विज्ञापन
रामपुरभगन। अयोध्या मंडल के एमडीएम कोआर्डिनेटर अखिलेश कुमार सिंह ने बीकापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरभगन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमडीएम में बने भोजन को चखा तथा बच्चों को प्रतिदिन मिलने वाले भोजन शेड्यूल की जानकारी ली। एमडीएम के तहत खाद्य सुरक्षा भत्ता के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल ट्रांसफर करने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया।
एमडीएम कोआर्डिनेटर ने क्लास में जाकर बच्चों से स्कूल साइंस व सिक्स की स्पेलिंग पूछी। बच्चों द्वारा सही उत्तर देने पर उनका उत्साहवर्धन किया। गणित के सूत्र पूछने पर कक्षा छह के बच्चे अचकचाए लेकिन कक्षा आठ के बच्चों ने सही जवाब दिया। एमडीएम खाद्य सुरक्षा भत्ता के तहत ट्रांसफर होने वाली धनराशि की जानकारी ली।
प्रधानाध्यापिका नीलम मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण का धन शत-प्रतिशत ट्रांसफर हो गया है। द्वितीय चरण के लिए सूची और चेक बैंक में जमा किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि बैंक से समन्वय बनाकर दो दिन में धन बच्चों के खाते में ट्रांसफर कराएं। इस अवसर पर पुष्पा वर्मा, नीतू यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा, केपी गुप्ता और संजय वर्मा मौजूद रहे।