फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security arrangements vigilant in the district regarding Republic Day

गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा इंतजाम चौकस

Mon, 25 Jan 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements vigilant in the district regarding Republic Day
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर्व व खुफिया इनपुट और सोहावल के धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण का शुभारंभ होने के चलते अयोध्या में अलर्ट घोषित कर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले भर में रविवार सेे सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

डॉग स्कवॉयड, बम खोजी व निरोधी दस्ते की टीम ने जगह-जगह तलाशी ली। अयोध्या के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आपीएफ ने जांच अभियान चलाया। संदिग्धों की निगरानी के लिए खुफिया विभाग को लगाया गया है।
विज्ञापन

कचहरी, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन, अयोध्या सहित श्रीरामजन्मभूमि परिसर, रोडवेज व चौक-चौराहे की सुरक्षा प्राथमिकता में है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल मामले की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जुड़वा नगरी के रेलवे स्टेशनों व संवेदनशील स्थलों पर भी नजर रखी जा रही है।
शहर के सिविल लाइंस, बस स्टैंड, पुष्पराज चौराहा, रिकाबगंज, फतेहगंज, नियावां, गुप्तारघाट समेत अयोध्या के नयाघाट, साकेत महाविद्यालय, उदया चौराहा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गई।
पुलिस व खुफिया विभाग की विभिन्न टीम अयोध्या के सभी मठ मंदिरों, धर्मशालाओं, होटलों आदि में रुके लोगों की जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों व असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन द्वारा धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए शिलान्यास करने का एलान किया गया है। मंगलवार को इस स्थल पर झंडारोहण के बाद पौधरोपण कर मस्जिद का शिलान्यास किया जाएगा।

फाउंडेशन के नौ सदस्य नौ पौधों का रोपण करेंगे। इसको लेकर प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। डीआईजी/एसएसपी दीपककुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को शांति व सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed