{"_id":"6236213a70911d5e8f0af824","slug":"schools-got-the-admit-card-will-be-distributed-from-tomorrow-faizabad-news-lko622269391","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों को मिले प्रवेश पत्र, कल से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों को मिले प्रवेश पत्र, कल से होगा वितरण
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 24 मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। इसी क्रम में शनिवार को छात्रों का प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालयों को वितरित कर दिया गया। साथ ही 24 से 26 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी अयोध्या पहुंच गए। 21 मार्च को इसे परीक्षा केंद्रों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए वाहनों का इंतजाम कर लिया गया है।
वहीं, शनिवार को अवकाश के बावजूद सभी परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करने के खुला रखने व प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापकों को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया था। रविवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों को एसएसबी इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने में अब मात्र पांच दिन शेष हैं। इसे लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को जीआईसी अयोध्या में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रवेशपत्र वितरित किया गया। सोमवार से छात्रों को प्रवेशपत्र का वितरण शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में पहले तीन दिन 24, 25 व 26 मार्च को दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अयोध्या पहुंच गए जिसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। 21 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, अब विद्यालयों का फाइनल निरीक्षण कर स्कूल परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियों व शौचालय आदि को परखा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बनाई गई दर्जन भर टीमों ने सभी 122 परीक्षा केंद्रों का दो से तीन बार निरीक्षण कर लिया है। शनिवार को अवकाश के बावजूद सभी परीक्षा केंद्रों को खोलने व प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का दो से तीन राउंड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा चुका है। प्रत्येक कक्ष के दोनों कोनों में इस प्रकार वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिससे पूरा कक्ष व गेट की गतिविधियां स्पष्ट रूप से नजर आए। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से इन कक्षों की निगरानी शुरू कर दी गई है।
कहीं पर भी कमियां पाए जाने पर तत्काल उसे ठीक कराया जा रहा है। बताया कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान कृषक इंटर कॉलेज रामपर भगन के कुछ कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे का एंगल सही नहीं पाया गया जिसे मौके पर ही ठीक कराया गया। अन्य जगहों पर साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं ठीक पाई र्गइं।
डीआईओएस ने बताया कि जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 77 हजार 227 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 40 हजार 422 व इंटरमीडिएट के 36 हजार 805 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल में कुल 18956 छात्राएं व 21284 छात्र, इंटरमीडिएट में कुल 17429 छात्राएं व 17262 छात्र हैं। इन सभी छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्यों को शनिवार को प्रवेश पत्र वितरित कर दिया गया है।
सोमवार से छात्रों को प्रवेशपत्र वितरित किया जाएगा। बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र न मिल पाए वे वेबसाइट से प्रवेशपत्र निकाल सकते हैं। बताया कि पहले तीन दिन में होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आ चुके हैं जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। 21 मार्च को विशेष वाहनों से सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में इसे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। बताया कि रविवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों को एसएसबी इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।