{"_id":"57d1aaee4f1c1b5d783171b5","slug":"school-student-being-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के रमवाकला गांव के पास गुरुवार को एक बेकाबू ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को सीएचसी पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के कतकौली रौहारी निवासी रामनरेश वर्मा की 15 वर्षीय पुत्री उमादेवी हैदरगंज के सुमित्रा देवी बालिका इंटर कॉलेज में 11 की छात्रा थी। गुरुवार सुबह तकरीबन सात बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली। उसके साथ दो अन्य साइकिलों पर साथी छात्रा अनीता व पूजा भी थी।
बैतिकला-हैदरगंज मार्ग पर चौरे बाजार की तरफ केला लादकर जा रहे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा उमादेवी को कुचल दिया। अन्य छात्राएं बाल-बाल बच गई लेकिन गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ. फिरोज अहमद ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक आस मोहम्मद उर्फ लल्ले निवासी पाराराम हैदरगंज को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष आरपी रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर मृत छात्रा के घर कोहराम मच गया।