फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   School

सरकारी फरमान से इतर छोटे बच्चे पहुंच रहे स्कूल, अफसरों को जानकारी तक नहीं

Mon, 18 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
School
अयोध्या-जिंगल बेल स्कूल में क्लास अटेंट कर बाहर आते बच्चे - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोविड-19 महामारी के चलते अब तक कक्षा आठ तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाने का आदेश है, लेकिन अफसरों की नाक के नीचे जिंगल बेल स्कूल में छोटे बच्चे विद्यालय पहुंच रहे हैं। बच्चों ने पढ़ाई करने स्कूल आने की बात कही। लेकिन विभाग के जिम्मेदार अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

जिंगल बेल स्कूल से छोटे बच्चे सोमवार को निकलते दिखाई पड़े। जानकारी करने पर बच्चों ने बताया कि उनकी कक्षाएं चल रही हैं। प्राइमरी व जूनियर के अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों का कहना था कि उनकी क्लासें सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चलती हैं। इसीलिए वह स्कूल आते हैं। खास बात यह है कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के बाद अब तक कक्षा आठ तक के बच्चों के स्कूल जाने के लिए कोई गाइड लाइन जारी नहीं की।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक तो अभिभावकों की इच्छा के आधार पर स्कूल जाने के लिए गाइड लाइन जारी की गई थी। इसीलिए जिले के प्राथमिक व जूनियर के स्कूल बच्चों के लिए आज तक खोले नहीं गए। सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि छोटे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जाये। इसी के मद्देनजर केंद्रीय विद्यालय से लेकर प्राथमिक स्कूलों तक के टीचर बच्चों को ऑनलाइन ही शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके जिंगल बेल स्कूल में छोटे बच्चे कक्षा अटैंड करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिंगल बेल स्कूल शहर से सटे गद्दोपुर मार्ग पर ही स्थित है। लेकिन जिले के अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं है। स्कूल की प्रिंसिपल बीना अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में छोटे बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है। अभिभावक जरूरी काम से शिक्षकों से मिलने के लिए आए थे।
शासन की ओर से छोटे बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। जानकारी मिलने पर प्रिंसिपल को स्कूल न खोलने का निर्देश फोन पर दिया गया है। इसके बावजूद भी स्कूल खुला तो कार्रवाई की जाएगी। -आरबी सिंह चौहान, डीआईओएस, अयोध्या
मामले की जानकारी मिली है। यदि शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्कूल खोला जा रहा है तो जांच कराकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संतोष देव पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या

अभी तक शासन की ओर से प्राइमरी व जूनियर के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाने का आदेश जारी किया गया है। यदि कोई भी विद्यालय आदेश का उल्लंघन कर रहा है तो गलत है। डीआईओएस व बीएसए को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे। -मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, अयोध्या मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed