फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   School bus and car collision, 4 injured

स्कूली बस व कार में टक्कर, 4 घायल

Thu, 26 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
School bus and car collision, 4 injured
अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र में भेलसर-टिकैत नगर संपर्क मार्ग पर स्कूली बस व कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पटरंगा थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सभी युवकों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दाफियापुर चौराहे पर लगभग 2 बजे डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल रोजागांव की बस स्कूल बंद होने के बाद बच्चों को लेकर भेलसर-टिकैत नगर संपर्क मार्ग से जा रही थी तभी टिकैत नगर संपर्क मार्ग की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार की स्कूल बस से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बस में बैठे बच्चे तो सकुशल बच गए लेकिन कार सवार निहाल अहमद, सुफियान अहमद, मुश्तार अहमद व सरफाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
गनीमत यह रही कि बस की रफ्तार धीमी थीं, जिससे बस में बैठे बच्चों को कोई चोट नहीं पहुंची। पटरंगा थाना प्रभारी सुधीर कुमार सूचना मिलते ही पहुंचे व थाने की ही गाड़ी से चारों घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया। बताया कि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed