फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sawan monday eight

Ayodhya News: 19 साल बाद होगा 58 दिन का सावन

Fri, 23 Jun 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
sawan monday eight
अयोध्या। इस साल सावन का महीना 58 दिनों का होगा। इसमें आठ सोमवार के व्रत करने का शिवभक्तों को मौका मिलेगा। कालगणना के अनुसार, प्रत्येक तीसरे वर्ष में ऐसी स्थिति बनती है। 19 साल बाद यह संयोग बन रहा है। इससे पहले 2004 में यह संयोग बना था।
विज्ञापन

आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि एक पखवारा बाद अधिक मास, जिसे पुरुषोत्तम मास या अधिमास भी कहते हैं, लग जाएगा। ऐसे में इस बार सावन की कुल अवधि 58 दिन की होगी। सावन चार जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा। शिवभक्तों को इस वर्ष सावन में व्रत के लिए कुल आठ सोमवार मिलेंगे। अधिक मास के कारण व्रत-त्योहारों की तिथि में भी परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

शिवेंद्र के अनुसार, सावन में आठ सोमवार होंगे। इस साल रक्षाबंधन 31 अगस्त को पड़ेगा जो आमतौर पर 10 से 15 अगस्त के बीच पड़ता है। इससे पहले यह संयोग 2004 में बना था। बताया कि सावन में ही इस बार चातुर्मास भी पड़ रहा है ऐसे में भक्त भगवान विष्णु व शिव दोनों की पूजा कर मनोरथ पूर्ण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच महीने तक योगनिद्रा में रहेंगे विष्णु
आचार्य प्रवीण ने बताया कि इस बार साल 13 माह का व चातुर्मास पांच महीने का होगा जो सामान्यत: चार महीने का होता है। मलमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक लगेगा। भगवान विष्णु पांच महीने तक योगनिद्रा में रहेंगे। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन विवाह, जनेऊ संस्कार आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे।

सावन के सोमवार
पहला सोमवार- 10 जुलाई
दूसरा सोमवार- 17 जुलाई
तीसरा सोमवार- 24 जुुलाई
चौथा सोमवार- 31 जुलाई
पांचवां सोमवार- 07 अगस्त
छठा सोमवार- 14 अगस्त
सातवां सोमवार- 21 अगस्त
आठवां सोमवार- 28 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed