{"_id":"a23379ee8c8b972b052f8bac924757c7","slug":"save-the-son-the-father-death-from-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र को बचाने में पिता की करंट से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र को बचाने में पिता की करंट से मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली अंतर्गत नुवावा बैदरा गांव के खिरई मिश्र का पुरवा में शनिवार की शाम यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ कर डाल काटते समय एक किशोर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुन कर पिता ने पुत्र को बचा लिया लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आ बुरी तरह झुलस गए। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार की शाम नुवावा बैदरा गांव निवासी शत्रुहन पांडेय (41) का 16 वर्षीय पुत्र अंकित अपने खेत के पास यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ कर उसकी डालें काट रहा था। अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तारों से हवा में करेंट उतरा और अंकित चीखने के साथ ही झुलस गया। पुत्र को बचाने के लिए दौड़े पिता ने अंकित को करंट से छुड़ा लिया लेकिन खुद करंट के चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया लेकिन रास्ते में पिता शत्रुहन की मौत हो गई। चौरे पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही मृतक के पिता गिरजा शंकर पांडेय ने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि अंकित गंभीर रूप से झुलस गया है उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।