{"_id":"611ab87c8ebc3e430873b6db","slug":"saryu-s-water-level-reached-seven-cm-above-the-red-mark-faizabad-news-lko591548087","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान से सात सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान से सात सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन
अयोध्या। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू में उफान तेज हुआ है। सरयू लाल निशान से सात सेमी ऊपर पहुंच गयी है। इससे तटवर्ती इलाकों से पलायन प्रारंभ हो गया है। प्रशासनिक टीमों ने सक्रियता बढ़ा दी हैं।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम सरयू का जलस्तर 92.80 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से सात सेमी. ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के संजय कुशवाहा ने बताया कि लाल निशान पार करने के बाद सरयू के जलस्तर में वृद्धि रुक गयी है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि अभी आबादी वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंचा इसलिए बाढ़ का स्थिति नहीं है। तटीय इलाकों के खेतों में पानी भर गया है। आवागमन के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव आदि की व्यवस्था करा दी गई है।