{"_id":"4214ee4797e48a269218415e62f1bd6f","slug":"saryu-ridden-bodies-of-two-blood-brothers-met-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूबे दो सगे भाइयों के शव मिले, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में डूबे दो सगे भाइयों के शव मिले, कोहराम
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों के हवाले किया है। उफनाई सरयू में किशोरों की तलाश जमथरा निवासी गोताखोरों की मशक्कत से पूरी हुई।
थाना क्षेत्र के गांव बली का पुरवा निवासी जितेंद्र मिश्रा के पुत्र 12 वर्षीय विवेक मिश्र तथा 10 वर्षीय शिवेक मिश्र रविवार शाम स्नान के लिए सरयू में चले गये। स्नान के दौरान सगे भाई सरयू नदी में डूब गये।
देर शाम लगभग सात बजे घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने बच्चों की तलाश की तो उनके डूबने की खबर मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन अंधेरा होने के चलते प्रयास रंग न ला सका। जिसके चलते भोर में ही रौनाही थाना प्रभारी ने कैंट थाने के रेतिया जमथरा निवासी गोताखोरों भगवानदीन निषाद, रामजी, बबलू व शिवा निषाद को मौके पर बुलवा नदी में उतार दिया।
उफनाई सरयू में गोताखोरों की मशक्कत रंग लाई और सोमवार सुबह शिवेक और दोपहर में उसके बड़े भाई विवेक का शव मिल गया। सगे भाइयों की मौत से बली का पुरवा में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
रौनाही थानाध्यक्ष ब्रिजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र से बुलाये गये गोताखोरों की मदद से सरयू नदी में डूबे सगे भाइयों का शव बरामद कर लिया गया। शवों को परिवारीजनों के हवाले किया गया है।