फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Female employees will not perform cleaning work after 8 PM

Ayodhya News: रात आठ बजे के बाद सफाई नहीं करेंगी महिला कर्मचारी

Tue, 27 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 27 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Female employees will not perform cleaning work after 8 PM
बैठक करते सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य।
अयोध्या। रामपथ पर रात दो बजे सफाई के दौरान स्कूटी की टक्कर से घायल महिला सफाई कर्मचारी पूनम का मामला सामने आने के बाद महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सख्ती दिखाई है। अब अयोध्या में रात आठ बजे के बाद महिला सफाई कर्मचारियों से काम नहीं कराया जाएगा। इसके लिए आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला में 24 अक्तूबर को महिला कर्मचारी के सफाई कार्य के दौरान हादसे में घायल होने की खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग हरकत में आया। आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को बताया कि रात दो बजे महिला सफाई कर्मचारी से काम कराने का कोई प्रावधान नहीं है। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। रामपथ पर घायल हुई पूनम के मामले में भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

12 घंटे काम, वेतन में देरी और शौचालय तक की उठी समस्या
सफाई कर्मचारी संघ ने आयोग के सदस्य के सामने कम वेतन, समय से भुगतान नहीं होने, कर्मचारियों के कार्ड नहीं बनने और बीमा की सुविधा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला कर्मचारियों से सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक लगातार 12 घंटे काम कराया जाता है। इसके बावजूद वेतन निर्धारित समय पर नहीं मिलता। कई बार महीने की 15 से 20 तारीख तक भुगतान होता है। कार्यस्थलों पर शौचालय की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। संघ ने काम के अनुरूप न्यूनतम वेतन देने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को एक हजार रुपये प्रतिदिन और हरियाणा में करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है, जबकि अयोध्या में इससे कम भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बीमा और कार्यस्थल पर सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में भोजन और इलाज की व्यवस्था की उठाई बात
आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से लेकर उनके समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रैली और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान सफाई कर्मचारियों के लिए अलग से भोजन-पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। मौके पर डॉक्टर की तैनाती भी जरूरी है, जिससे किसी कर्मचारी के बीमार पड़ने या अचानक तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने इन व्यवस्थाओं को नगर निगम की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों को व्यापार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कहा कि अगली बार अयोध्या आने पर रेलवे कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। इससे पहले आयोग के सदस्य ने एयरपोर्ट परिसर में महाकवि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed