{"_id":"6ae0e87631722d28d903f3bc","slug":"sanjay-sigh-attack-on-bjp-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-161918-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो राम का नहीं, किसी और का क्या होगा : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो राम का नहीं, किसी और का क्या होगा : संजय
Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते संजय सिंह।
तारुन। आम आदमी पार्टी के जन जागरण सम्मेलन में सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर के चंदे, सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर निर्माण का दावा करती है, लेकिन किसानों और महिलाओं द्वारा दिए गए चंदे में चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं हुआ, वह किसी और का क्या होगा। उन्होंने योगी सरकार पर 27 हजार सरकारी स्कूल बंद करने का आरोप भी लगाया। सिंह ने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक आहार के बजाय नमक-चावल खिलाया जाता है।
आप सांसद ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर गोबर से रोजगार की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाकर वोट हासिल करना चाहती है। उन्होंने शिक्षित होगा भारत, तभी विकसित होगा भारत का नारा भी दिया। इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए संत आलोक द्विवेदी ने कहा कि विधायक समाजसेवक होता है। उन्होंने गोसाईगंज में सेवा करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि अब्दुल कलाम ने देश को परमाणु संपन्न बनाया और राष्ट्रपति बने। सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रांतीय अध्यक्ष विनय पटेल, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, महिला प्रकोष्ठ से गुड़िया राइन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।