फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu reached close to warning point, water level increased by one and a half meters in 24 hours

चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची सरयू, 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा जलस्तर

Wed, 16 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Saryu reached close to warning point, water level increased by one and a half meters in 24 hours
अयोध्या। तीन दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों और जिले में हुई बारिश के कारण सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ चुका है। प्रति घंटे पांच सेमी. की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सरयू चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर के करीब पहुंच गई है। सरयू का जलस्तर बुधवार शाम 6 बजे 91.35 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो चेतावनी बिंदु से महज 38 सेमी. दूर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में हलचल भी तेज हो गई है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां भी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी में उफान तेज हो गया है। हालांकि सरयू अभी खतरने के निशान से करीब डेढ़ मीटर दूर है, फिर भी तटवर्ती इलाकों के लोगों को बाढ़ के खतरे का डर सताने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के संजय कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में डेढ़ मीटर तक जलस्तर में वृद्धि हुई है। मंगलवार शाम सरयू का जलस्तर 89.86 मीटर रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

जो बुधवार शाम 6 बजे तक 91.35 मीटर पर पहुंच गया। बताया कि मंगलवार शाम छह बजे से रात एक बजे तक सरयू के जलस्तर में दो सेमी. के रफ्तार से वृद्धि हुई। फिर 10 सेमी. रफ्तार से जलस्तर बढ़ना लगा। बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे के बाद सरयू के जलस्तर में पांच सेमी. की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। मध्य रात्रि से सरयू के जलस्तर में गिरावट शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है, लेकिन अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। हम सरयू के जलस्तर की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारी टीम सक्रिय व मुस्तैद है। तहसील, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट रखा गया है। नावों की भी व्यवस्था की गई है। तटबंधों की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। कैथी मांझा में जियोबैग डालकर तटबंध की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed