फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu is 14 cm from the warning point. far

चेतावनी बिंदु से सरयू 14 सेमी. दूर

Sat, 16 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saryu is 14 cm from the warning point. far
अयोध्या। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते सरयू उफान पर है। नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 24 सेमी. बढ़ चुका है। प्रति घंटे एक सेमी. की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदी चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर के करीब पहुंच गई है। जलस्तर शनिवार शाम छह बजे 91.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो चेतावनी बिंदु से महज 14 सेमी. दूर है। इससे तटवर्ती इलाकों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों को बाढ़ के खतरे का डर सताने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या की सूचना के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में 24 सेमी. तक जलस्तर में वृद्धि हुई है। 15 जुलाई की शाम छह बजे नदी का जलस्तर 91.35 मीटर रिकार्ड किया गया था। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान 92.73 मीटर से करीब 1.14 मीटर दूर है, बावजूद इसके जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीण सरयू के रुख से परेशान हैं, ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं। कई गांवों के मुहाने तक नदी का पानी पहुंच चुका है। रुदौली क्षेत्र के कई गांवों के मुहाने तक पानी पहुंचने लगा है। कोपेपुर, बरई, सराय नासिर, चक्का, अब्बुपुर, सल्लाहपुर, कैथी, महंगूपुरवा आदि गांवों के सैकड़ों किसानों की फसल डूबने के कगार पर है। प्रशासन का दावा है कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब जरूर पहुंच गया है लेकिन अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। सरयू के जलस्तर की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारी टीम सक्रिय व मुस्तैद है। तहसील, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट रखा गया है। तटबंधों की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
-महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed