{"_id":"5f05f7708ebc3e63ba6357b6","slug":"saryu-faizabad-news-lko529817985","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू ने पार किया लाल निशान, उफान में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू ने पार किया लाल निशान, उफान में आई तेजी
विज्ञापन
28-अयोध्या-तेजी से बढ़ रहा सरयू का जलस्तर
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पहाड़ों पर हो रही बारिश से उफनाई सरयू ने बुधवार को लाल निशान पार कर लिया है। आबादी में पानी भरने और कटान से लोगों का बांधों पर पलायन तेज हो गया है। सरयू के रौद्र रूप के चलते तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गई है। नदी की जलधारा कछार के गांवों को अपने आगोश में लेने लगी है। प्रशासनिक मशीनरी भी हरकत में आ गई है। राजस्व अधिकारियों व लेखपालों के साथ बाढ़खंडी की टीमें प्रभावित इलाकों में कैंप कर रही हैं।
मंगलवार से ही सरयू के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बुधवार की शाम तक सरयू का जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर को पार कर गया। सुबह से ही सरयू का जलस्तर दो सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ता रहा। शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.75 मीटर रिकार्ड किया गया, जो कि लाल निशान 2 सेमी ऊपर है। वहीं, लाल निशान पार करते ही नदी सदर, सोहावल, रुदौली तहसील के कछार के बड़े भूभाग को अपने आगोश में समेटने लगी है।
बाढ़ के बढ़ते पानी से भयभीत परिवार अपने मवेशियों के साथ ही राशन आदि सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की जुगत में जुट गए हैं। प्रशासन भी बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर अलर्ट पर है। बाढ़ चैकियों पर राजस्व टीमें सारे जरूरी संसाधनों के साथ मुस्तैद हैं। बंधा की निगरानी की जा रही है। सोहावल में एक हजार तिरपाल आरक्षित रखी गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावों की व्यवस्था की गई है। साथ ही राहत सामग्री भी तैयार कराई जा चुकी है। लेखपाल व राजस्व कर्मियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी का निर्देश है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि रूदौली के कैथी मांझा में रास्ते तक पानी पहुंच गया है लोगों के आवागमन के लिए दो नावें लगाई गई हैं हालांकि आबादी वाले इलाकों में अभी पानी नहीं पहुंचा है। वहीं सोहावल के मांझाकला में भी रास्ते तक पानी पहुंचने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। बाढ़ चैकियों पर तैनात कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश है। राजस्व टीमें भी स्थिति पर निगरानी रख रही हैं, हमारी टीम हर स्थिति के लिए अलर्ट है। बाढ़ से निपटने के लिए हमारी फुलप्रूफ तैयारी है।