फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sarayu water in Nepal increased water, stirred

नेपाल के पानी से उफनाई सरयू, हड़कंप

Mon, 04 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Mon, 04 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sarayu water in Nepal increased water, stirred
सरयू में बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश व नेपाल से छोड़े गए पानी ने सरयू में हलचल मचानी शुरू कर दी है। सप्ताह भर से नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे होने वाली वृद्धि 24 घंटे के भीतर अचानक तेज हो गई है। बीते 13 घंटे के दौरान जलस्तर में 33 सेंटीमीटर से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हालांकि अभी भी सरयू का जलस्तर लाल निशान से 1.20 मीटर नीचे है लेकिन वार्निंग लेवल से जलस्तर मात्र 20 सेंटीमीटर ही दूर है। नदी में जलस्तर में बढ़ोत्तरी इसी रफ्तार से जारी रही तो कुछ दिनों में नदी लाल निशान को पार कर जाएगी। जलस्तर में हो रही तेजी ने जिले में बाढ़ के खतरे की घंटी बजा दी है।
विज्ञापन


तटवर्ती इलाकों में बाढ़ व कटान की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर सरयू नदी में लगभग पखवारे भर पूर्व से दिखने लगा था लेकिन नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात लगभग तीन बजे सरयू का जलस्तर 91.200 मीटर पर था। 13 घंटे में नदी के जलस्तर ने 33 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। हालांकि सरयू अभी भी खतरे के निशान 92.730 मीटर से एक मीटर 20 सेेंटीमीटर नीचे है लेकिन वार्निंग लेवल 91.730 मीटर से केवल 20 सेंटीमीटर दूर है।

दो से तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे जलस्तर का अगर यही हाल रहा तो कुछ दिनों में सरयू लाल निशान को पार कर जाएगी, जिससे जिले में बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा। सदर तहसील के पूरा व मया ब्लॉक क्षेत्र समेत रुदौली व सोहावल के कछारीय इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से हलचल शुरू हो गई है।


केंद्रीय जल आयोग के संजय कुमार के मुताबिक, सरयू में दो-तीन दिनों से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। रविवार की रात से जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि शुरू हो गई है। बताया कि रात लगभग तीन बजे सरयू का जलस्तर 91.200 मीटर पर था, जबकि सोमवार की शाम चार बजे यह 91.530 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed