{"_id":"59a2fdf84f1c1b1c0b8b4734","slug":"sarayu-fluctuations-continue-cuts-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में उतार-चढ़ाव जारी, कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में उतार-चढ़ाव जारी, कटान शुरू
फैजाबाद
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-रविवार को जलस्तर घटने के बाद गुप्तारघाट मेें दिखने लगी लोगों की चहल कदमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफनाई सरयू/घाघरा का जलस्तर ऊपर नीचे हो रहा है, शनिवार तक खतरे के निशान से 62 सेमी ऊपर बह रही नदी का जलस्तर सोमवार को कुछ कम हुआ। हालांकि बारिश से बाढ़ प्रभावित इलाकों में समस्याएं और बढ़ रही हैं।
बाढ़ के कहर से प्रभावित सोहावल, रुदौली व सदर तहसील के दो दर्जन गांव में पानी कम होने के बाद भी लोग घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की समस्या को और बढ़ा दिया है। उधर, गांव मूड़ाडीह, पिपरी, संग्राम सेवरहवा में कृषि योग भूमि फसल सहित नदी में समा रही है।
केंद्रीय जल बोर्ड के मुताबिक सरयू नदी की लहरें लाल निशान 93.300 मीटर के आस-पास तीन दिन से उपर-नीचे हो रही हैं। शनिवार जलस्तर 93.320 मीटर दर्ज हुआ था, जबकि रविवार की शाम चार बजे ये 93.290 मीटर दर्ज किया गया, ऐसे में सरयू अभी भी खतरे के निशान से 59 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
सीएम के दौरे के बाद पटरी पर आई प्रशासन की गाड़ी कुछ हद तक पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है लेकिन पशुओं के लिए हरे चारे के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मूड़ाडीहा निवासी केशव यादव, मोलई यादव, राजेंद्र यादव, रामजनम यादव ने बताया कि फसल सहित कृषि योग्य उनकी भूमि नदी में समा गई है, जिससे मवेशियों के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। संग्राम सेवरहवा निवासी बुद्धू राम देव ने बताया कि उनकी भी फसलें नदी में समा रही हैं, नदी में बहाव तेज है इसलिए कटान जारी है।