फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sant

पदयात्रा कर अयोध्या पहुंचे जैन मुनि

Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sant
अयोध्या। जैन मुनियों की टोली 500 किमी. की पदयात्रा कर मंगलवार को झांसी से चलकर अयोध्या पहुंची। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के निर्देशन में करीब जैन परंपरा के 100 लोगों की टोली मंगलवार को अयोध्या पहुंची। यह टोली दो दिनों तक जैन मंदिर रायगंज में रुकेगी उसके बाद समवेत शिखर, जिला गिरडी झारखंड के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

अयोध्या में जैन परंपरा की जड़ें गहरी हैं। यहां ऋषभदेव सहित पांच जैन गुरुओं के टोंक स्थापित हैं। मंगलवार को आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के निर्देशन में जैन मुनियों की टोली अयोध्या पहुंची। जैन मंदिर रायगंज के मंत्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि झांसी के सोनागीड स्थित जैन तीर्थ में पंचकल्याणक शांति महायज्ञ में शामिल कर जैन मुनियों एवं भक्तों की टोली अयोध्या स्थित रायगंज जैन मंदिर में आकर ठहरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस टोली ने अब तक करीब 500 किमी का सफर पैदल तय किया है। अयोध्या पहुंचने पर जैन मुनियों का भक्तों द्वारा पूजन अर्चन किया गया। बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की अगुवाई में जैन मुनियों ने भगवान रामलला का भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान संघपति किशोर जैन पहाड़े, अनिमेश जैन पहाड़े, प्रबंधक मनोज जैन, सहायक प्रबंधक भरत गुप्ता सहित 23 मुनि, 12 ब्रह्मचारी मुनि व अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed