{"_id":"5d88fd9d8ebc3e93a170bede","slug":"sanjay-saved-10-lakhs-with-caution-faizabad-news-lko4831619164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय ने सतर्कता से बचाए 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय ने सतर्कता से बचाए 10 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक निजी बैंक की मुख्य शाखा पर सोमवार दिनदहाड़े दुकानकर्मी संजय पांडेय की सतर्कता से 10 लाख रुपये लूटने से बच गए। तभी अचानक टीम के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और टप्पेबाज फरार हो गए।
दरअसल, बैंक में 10 लाख रुपया जमा करने आया संजय जैसे ही स्कूटी से पैसा निकाला। तभी अचानक एक युवक आया और दो लोग की ओर इशारा करते हुए बुलाने की बात कही। मगर, संजय अंजान युवकों को देखकर सतर्क हो गया और पैसा लेकर बैंक में भाग गया जिससे 10 लाख रुपया लूटने से बच गया। पुलिस की मानें तो मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोतवाली नगर के मकबरा इलाके का निवासी संजय पांडेय गुप्ता कीटनाशक भंडार में काम करता है। सोमवार को दुकान के मालिक अमित गुप्ता ने उसे दुकान का 10 लाख रुपये सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से जैसे बैंक पर पहुंचा और डिग्गी खोलकर पैसा निकालने लगा तभी एक युवक उनके पास आया और कुछ दूर खड़े बाइक सवार दो युवकों द्वारा उसे बुलाने की बात कही। बताया कि उक्त युवकों पर टप्पेबाज होने का संदेह होने पर वो पैसा लेकर भागकर बैंक के अंदर चला गया और वहां से उक्त युवकों पर निगाह रखने लगा।
बताया इसी दौरान अपने वाहन से सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और बैंक के अंदर आए तो उसने उन्हें पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने अपने गनर को मुझे कवर करने का आदेश देते हुए स्वयं अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से उक्त युवकों की तलाश में जुट गए।
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि एसएसपी ने अपराध को लेकर अलर्ट जारी करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में वो बैंक को निरीक्षण करने एचडीएफसी बैंक पहुंचे थे तो पीड़ित ने सारी बात उन्हें बताई।
इसके बाद आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की गई लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गए। कहा कि जनता विशेषकर व्यापारियों को सजग रहने की जरूरत हैं, ज्यादा कैश लाने व ले जाने के लिए वो पुलिस की मदद ले सकते हैं।