फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sangh's five-day practice class from today

संघ का पांच दिनी अभ्यास वर्ग आज से

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sangh's five-day practice class from today
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच दिनी अभ्यास वर्ग का शुभारंभ रविवार से हो रहा है। इसमें संघ की सभी 45 इकाइयों के प्रांत अधिकारी शामिल होंगे। 19 अक्तूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अभ्यास वर्ग को लेकर शनिवार को दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में संघ के पदाधिकारी जुटे रहे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र सहित प्रांत प्रचारक कौशल किशोर व सह प्रांत प्रचारक मनोज ने भी तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए विभाग व जिला प्रचारक भी तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर कई समितियां बनाकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रैवेल, दर्शन, आवास, भोजन सहित अन्य प्रकल्प बनाए गए हैं जिनको व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे कारसेवकपुरम को सील कर दिया गया है। संघ से जुड़े लोगों के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पांच दिन के प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख 19 अक्तूबर को अयोध्या आएंगे और स्वयंसेवकों में राष्ट्रवाद का जागरण करेंगे। हिंदू एकता को लेकर भी किस तरह काम करना है इस पर भी चर्चा की जाएगी। इस वर्ग में देश भर के करीब पांच सौ स्वयं सेवक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed