{"_id":"62aa275ef196c43c2d4bfc6b","slug":"sangh-s-emphasis-on-building-a-harmonious-society-faizabad-news-lko635361285","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ का समरस समाज निर्माण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ का समरस समाज निर्माण पर जोर
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सामाजिक समरसता की केंद्रीय टोली के सदस्यों की बैठक में बुधवार को संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने समरस समाज निर्माण पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष 2024-25 को ध्यान में रखकर यह तय किया गया है कि अपने देश के विभिन्न महापुरुषों की जयंती पर विशेष आयोजन कर उनके द्वारा किए गए संदेशों को समाज तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
कहा कि संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है किंतु संघ का जो लक्ष्य परम वैभव प्राप्ति का है वह तभी पूर्ण होगा जब समाज का प्रत्येक अंग हमारे साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगा।
विज्ञापन
बैठक में शताब्दी वर्ष को लेकर कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ। शताब्दी वर्ष तक हर हिंदू परिवार से संपर्क का लक्ष्य बनाया गया है। समरस समाज की स्थापना की मुहिम के अंतर्गत विभिन्न जाति, धर्म, संप्रदायों, मत पंथों के मुखिया से संपर्क किया जाएगा।
मातृ शक्ति, छात्र शक्ति के बीच समरसता को लेकर कार्य होगा। बैठक में अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। संघ की सभी गतिविधियों के अखिल भारतीय पालक भगेय्या सहित अखिल भारतीय संयोजक श्याम जी व अन्य बैठक में मौजूद रहे।