फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sanctum sanctorum of ram temple decorated with pink stones

गुलाबी पत्थरों से सज रहा राममंदिर का गर्भगृह

Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sanctum sanctorum of ram temple decorated with pink stones
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर निर्माण का अब तक 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों के चित्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह चित्र भक्तों को आह्लादित करने वाले रहे, गुलाबी पत्थरों से सज रहे गर्भगृह की भव्यता देखते ही बन रही है। राममंदिर के निर्माण में करीब 300 कारीगर व इंजीनियर दो शिफ्टों में जुटे हैं। विशेषज्ञों की निगरानी में मंदिर निर्माण का काम चरणबद्ध ढंग से चल रहा है।
विज्ञापन

मंदिर के फर्श (प्लिंथ) का काम पूरा हो चुका है। अब गर्भगृह को आकार देने में कारीगर जुटे हुए हैं। गर्भगृह में अब तक वंशीपहाड़पुर के 400 गुलाबी पत्थर बिछाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिलाओं पर की गई नक्काशी मंदिर के गर्भगृह की भव्यता बता रही है। यही नहीं बहुत जल्द ही राममंदिर के स्तंभों को भी जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक गर्भगृह तैयार करने का लक्ष्य बनाया है।

गर्भगृह में रामलला की स्थापना खरमास के बाद जनवरी 2024 में होगी। गर्भगृह में रामलला की स्थापना होते ही भक्तों को दर्शन भी प्राप्त होने लगेगा।
राममंदिर निर्माण का काम अपेक्षित गति से चल रहा है। मंदिर की मजबूती पर विशेष ध्यान है। भव्यता में भी यह देश के चुनिंदा मंदिरों में से एक होगा। जनवरी 2024 से गर्भगृह में भक्तों को रामलला के दर्शन होने लगेंगे।-चंपत राय, सचिव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed