फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   samajwadi party ex president death

Ayodhya News: नम आंखों से दी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को विदाई

Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party ex president death
अयोध्या। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव सोहावल तहसील के इस्माइलपुर सिहोरा रघुपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेतागण मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके भाई गौरी शंकर यादव ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा में मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, वरिष्ठ नेता फिरोज खां गब्बर, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रवक्ता बलराम यादव,सपा नेता चौधरी शहरयार ने कंधा दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, लीलावती कुशवाहा, विशाल वर्मा,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव बख्तियार खान हामिद जाफर मीसम, आशीष पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



आज होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed