फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   samajwadi party akhilesh yadav comment

Ayodhya News: राजू दास के बयान पर भड़के संत

Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party akhilesh yadav comment
अयोध्या। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से रामनगरी के सपा समर्थित संतों में आक्रोश है। संतों ने कहा कि राजू दास का बयान उनके मानसिक दिवालियापन का परिचायक है।
विज्ञापन


करतलिया आश्रम के महंत बाल योगी रामदास ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती है। बोले, राजू दास अखिलेश यादव से माफी मांगें। महंत दिलीप दास ने कहा कि अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। अखिलेश यादव एक राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं। उन पर ऐसी ओछी बयानबाजी कर सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने का माध्यम बनाना उचित नहीं है। उन्हें अपने बयान के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए। महंत विनोद दास, आनंद दास आदि ने भी राजू दास के बयान की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed